Breaking News

गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के पास छिपा गैंगस्टर पकड़ा: राजस्थान पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड बनकर दबोचा

हरियाणा के गुरुग्राम में राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर उर्फ प्रदीप राव को गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस के अनुसार सेक्टर-77 स्थित एमआर पाम हिल्स सोसाइटी के ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के फ्लैट में प्रदीप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छिपकर रह रहा था।
एजीटीएफ की टीम ने गैंगस्टर को पकडऩे के लिए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सोसाइटी के गेट पर राजस्थान पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने 3 दिन तक गार्ड बनकर उसकी निगरानी की। मौके मिलते ही उसे दबोच लिया।

No comments