Breaking News

पाली में एटीएम लूट का प्रयास:कामयाब नहीं हुए तो बदमाश कटर-गैस सिलेंडर छोड़ भागे

पाली जिले के रानी में गुरुवार रात को बदमाशों ने एटीएम लूटने का प्रयास किया। लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। ऐसे में कटर, गैस सिलेंडर मौके पर ही छोड़ भागे। 
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया और बदमाशों की तलाश को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हुए है, ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके। घटना पाली जिले के रानी में गुरुवार रात को हुई। 

No comments