Breaking News

भारत में सुबह-सुबह कांपी धरती, पश्चिम बंगाल में जोरदार भूकंप

भारत, पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान में आज सुबह-सुबह धरती डोली है. पश्चिम बंगाल में जोरदार भूकंप से धरती कांप उठी. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए. भारत में आए इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश था. जी हां, बांग्लादेश के धोराशाल में यह भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई. फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं.
इससे पहले पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पाकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया.

No comments