Breaking News

अब डिजिटल हस्ताक्षरों से चलेगी विधानसभा

राजस्थान विधानसभा ने डिजिटल क्रांति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए विधायकों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर अब समितियों की बैठकों में विधायक आई-पैड पर स्टाइलस पेन की सहायता से अपने हस्ताक्षर करेंगे। यह नई व्यवस्था आगामी 1 दिसम्बर से प्रभावी होगी।
इस पहल का उद्देश्य सदन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, तेज और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। अब कार्यसूची, प्रश्नोत्तर, विधेयक, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और शून्यकाल से संबंधित सभी दस्तावेज डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगे, जिससे कागज की खपत में कमी आएगी और समय की भी बचत होगी। 

No comments