पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना
दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक बैठकों में से एक जी-20 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में खास होने वाला है. अफ्रीकी धरती पर पहली बार हो रहे त्र20 समिट में भारत की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है. प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 नवंबर 2025 तक दक्षिण अफ्रीका में होंगे. वह अपनी इस यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वे यहां 'वसुधैव कुटुम्बकमÓ और 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्यÓ वाली सोच को आगे बढ़ाने वाले भारत के दृष्टिकोण को मजबूती से सामने रखेंगे.

No comments