Breaking News

मंडी जिले में प्राइवेट बस सड़क से खेतों में पलटी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक निजी बस हादसे का शिकार हुई है. मंडी से धर्मपुर रूट पर जा रही ठाकुर कोच की बस बरोटी से पहले मलौन नामक जगह पर हादसे का शिकार हो गई है. हालांकि, गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई है. फिलहाल, धर्मपुर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है. अहम बात है कि बस पटलने के बाद सड़क किनारे पेड़ से फंस गई और रुक गई.

No comments