कचरा निस्तारण केन्द्र पर कचरे का ढेर: नगर परिषद फिर टेंडर प्रक्रिया में उलझी
राजसमंद में नगर परिषद द्वारा ठोस कचरा निस्तारण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए किए जा रहे प्रयास लगातार बाधित हो रहे हैं। ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा निस्तारण का काम बंद होने के बाद नगर परिषद ने संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। स्थिति यह है कि हर बार पूछे जाने पर अधिकारी सिर्फ इतना भर कहते हैं कि टेंडर किया जा रहा है। उधर, लंबे समय से काम ठप होने के कारण ट्रेचिंग ग्राउंड और आसपास के इलाकों में कचरे के बड़े ढेर फिर से बनने लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजग़ी बढ़ती जा रही है।

No comments