Breaking News

जम्मू कोट भलवाल जेल में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी छापेमारी

सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील कोट भलवाल सेंट्रल जेल में बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सुबह सात बजे शुरू हुई यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। टीम ने बैरकों, कमरों, मुलाकाती क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की।
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। हालांकि, इससे पहले कई छापों में जेल से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर और मादक पदार्थ बरामद हो चुके हैं।

No comments