Breaking News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की शादी 30 नवंबर को:प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को भेजा न्योता, जाडन में बनाए जा रहे हेलीपेड

पाली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश 30 नवंबर को उर्मिला के साथ वैवाहिक बंधन में बधेंगे। शादी की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। शहर के गल्र्स कॉलेज ग्राउंड में टेंट लगाने का काम अभी से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के कई केन्द्रीय और प्रदेश स्तरीय जनप्रतिनिधियों को शादी में आने का न्योता दिया है।
शादी में कई वीआईपी मेहमान भी आएंगे। उनमें से कई हेलिकॉप्टर के जरिए आएंगे। उनके लिए पाली के जाडन ओम आश्रम परिसर में हेलीपेड तैयार करवाए जा रहे है। 

No comments