Breaking News

निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में नया सत्र अप्रेल से होगा शुरू

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का कैलेंडर बदलने जा रहा है। शिक्षा विभाग आगामी सत्र से निजी स्कूलों की तर्ज पर अप्रेल महीने में नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारी में है। हर साल जुलाई से शुरू होने वाला सत्र अब चार महीने पहले शुरू होगा। जयपुर में शिक्षक संघों और शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तृत मंथन हुआ।
बैठक में तय किया गया कि वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च तक पूरी कर परिणाम 31 मार्च तक घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही एक अप्रेल से विद्यार्थियों को नई कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। 

No comments