Breaking News

राजस्थान: नागौर के जोधियासी गांव में 2 महीने के लिए धारा-163 लागू

जोधियासी गांव में महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद तेज हो गया। विवाद के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए प्रशासन ने दो महीने के लिए धारा-163 लागू कर दी। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और क्र्रष्ट सहित दस थानों की फोर्स तैनात की गई है। पुलिस व प्रशासन लगातार गश्त कर रहे हैं और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
प्रशासन ने दोनों पक्षों से वार्ता की, जिसमें एक पक्ष मान गया और धरना समाप्त कर दिया, लेकिन दूसरा पक्ष मूर्ति लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ा रहा।

No comments