Breaking News

एशिया के सबसे बड़े कच्चे डेम की नहरों में जल्द छोड़ा जाएगा पानी

 एशिया के सबसे बड़े कच्चे डेम मोरेल बांध की नहरों में शीघ्र ही किसानों के लिए पानी छोड़ा जाएगा। रबी फसल की बुवाई कर रहे दौसा व सवाई माधोपुर जिलों के हजारों किसान बीते कई दिनों से नहरों में पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे थे।
इस वर्ष भी इंद्रदेव की मेहरबानी से किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल मिलने की उम्मीद जताई गई है। विभागीय अनुमान के अनुसार इस बार करीब तीन माह तक किसानों को मोरेल बांध की नहरों में भरपूर पानी उपलब्ध रहेगा।

No comments