संविधान दिवस व मतदाता जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर में श्री सनातन धर्म बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान के महत्व तथा मतदाता जागरुकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को वोट देने के संवैधानिक अधिकार, नैतिक मतदान तथा एस.आई.आर. के संबंध में जागरूक किया गया। निदेशक कमलेश कटारिया ने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपना संविधान तैयार करना था, जिसे हमारे संविधान निर्माताओं ने 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक प्रयासों से 26 नवम्बर, 1949 को तैयार किया।

No comments