शिव नगर जनसेवा समिति ने कन्या की शादी में किया सहयोग
श्रीगंगानगर में शिव नगर जनसेवा समिति ने शिव नगर तीन ई छोटी गली नंबर एक में कन्या की शादी में सहयोग दिया है।
शिव नगर जनसेवा समिति के शिष्टमंडल के सहयोग से कन्या की शादी में उपहार स्वरूप सामान दिया गया इसमें डबल बेड, अलमारी, कम्बल,सूट,चद्दर, बर्तन,सूट,रजाई, कुर्सी मेज आदि सामान दिया गया। शिव नगर जनसेवा समिति के अध्यक्ष गुरजंट सिंह रामगढिय़ा ने बताया कि सामूहिक सहयोग से जरूरत बेटियों की शादी करवाना नेक कार्य है। इनमें सभी को बढ़-चढकऱ सहयोग करना चाहिए।

No comments