शहीद भगत सिंह चौक का शिलान्यास
रायसिंहनगर कस्बे में आज शहीद भगत सिंह चौक का शिलान्यास किया गया। बीएसएफ फाटक के समीप इस चौक का शिलान्यास पूर्व विधायक बलबीर लूथरा, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल, अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत व एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राधेश्याम भाकर, दीपक धानुका, पार्षद श्याम सुंदर और अनिल कुमार, अग्रवाल सभा अध्यक्ष कुलभूषण सिंगल भी मौजूद रहे।

No comments