Breaking News

अन्न क्षेत्र श्रीराम मंदिर में हुआ श्रीराम-जानकी का विवाह


श्रीगंगानगर में अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर के ऐतिहासिक ध्वजारोहण के अवसर पर यहां सूरतगढ़ रोड स्थित अन्न क्षेत्र श्रीराम मंदिर में मंगलवार रात को श्री विवाह पंचमी पर श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव की धूम रही। दिव्य भजन संध्या में वृंदावन के पंडित मारूति नंदन शास्त्री ने विवाह प्रसंग का संगीतमय कथा और भजनों से ऐसा चित्रण किया कि श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। आयोजन के उपलक्ष्य में मंदिर को जनकपुरी का रूप दिया गया और सुंदर सजावट की गई। घी के दीपक जलाए गए, युवतियों ने रंगोली बनाई व आतिशबाजी की। बाराती जमकर नाचे। वेदप्रकाश लखोटिया ने पूजन करवाया। मंदिर के प्रधान अजय कृष्ण स्वामी, अभय शंकर स्वामी और टीम ने स्वागत किया।

No comments