करणपुर रोड पर कचरे में लगी आग
श्रीगंगानगर में करणपुर मार्ग स्थित 7 जैड रेलवे फाटक के पास एक कबाड़ के कचरे में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शी नवलकिशोर शर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे 7 जैड रेलवे फाटक के पास स्थित कबाड़ स्टोर के सड़क तक बिखरे कचरे में आग लग गई। आग की लपते कबाड़ स्टोर के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी की विद्युत लाइन तक उठने लगी। तुरंत बिजली विभाग को सूचित कर बिजली सप्लाई बन्द करवाई। इसके बाद मौहल्लेवासियों ने आग पर पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

No comments