नकली सोना गिरवी रखकर 14 लाख से अधिक की ठगी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में परिचितों पर विश्वास करना एक महिला को भारी पड़ गया। नकली सोना गिरवी रखकर अलग-अलग तारीखों में लाखों रुपये उधार लेने और बाद में रकम लौटाने से इनकार करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों गिन्नी मुखीजा व गौतम कालड़ा—सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पुष्पा रानी गर्ग निवासी अग्रसेन नगर ने रिपोर्ट दी कि गिन्नी मुखीजा पुत्र अजय सुखीजा निवासी रिद्धी-सिद्धी 3 व गौतम कालड़ा पुत्र तिलकराज निवासी चावला कॉलोनी बसंती चौक श्रीगंगानगर पुराने जानकार हैं। दोनों समय-समय पर उनसे उधार राशि लेते रहे और बदले में सोने के जेवर गिरवी रखते रहे।

No comments