कार की टक्कर से खेत जा रहे युवक की मौत
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र के धन्नासर गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान गांव धन्नासर के वार्ड 8 निवासी यासीन खां के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार यासीन खां दोपहर के समय खेत जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यासीन खां सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र रावतसर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments