Breaking News

नए साल में लागू होगा स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम

नए साल में अलवर को नए स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की सौगात मिलेगी। यातायात के नियम तोडऩे वालों के घर ई-चालान पहुंचेंगे। इसके अलावा सेंसर के जरिए गाडिय़ों की स्पीड माप कर कार्रवाई हो सकेगी। इसका प्रस्ताव जिला कमेटी के जरिए स्मार्ट सिटी परियोजना जयपुर को भेजा गया है। करीब 6 करोड़ रुपए इस पर खर्च होंगे
स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में मुख्य रूप से एआइ, कैमरे, सेंसर और संचार तकनीक शामिल होती हैं, जो वास्तविक समय में ट्रैफिक का विश्लेषण करने के लिए डेटा का उपयोग करते हैं। 

No comments