Breaking News

थाने जाने का झंझट खत्म एप के जरिए दो सूचना - लोकेशन पर पहुंचेगी पुलिस

मोबाइल धारक चाहे महिला हो या पुरुष, छात्र हो या फिर छात्रा बस अपने मोबाइल में राजकॉप ऐप डालनलोड कर लीजिए। यौन उत्पीडऩ और अहिंसा सहित किसी भी परेशानी में घिर जाए तो सिर्फ राजकॉप पर सूचना दे दीजिए। इतना करते ही पुलिस आपकी लोकेशन के आधार पर दस्तक देकर आपकी सहायता में जुट जाएगी।
बूंदी जिला पुलिस की कालिका यूनिट प्रतिदिन महाविद्यालय के आस पास छात्राओं को एप के प्रति जागरूक कर एप डाउनलोड करवा रही है, जिससे छात्राओं को भी सुरक्षा महसूस होने लगी है। वैसे तो इस ऐप को प्रदेश के करीब 20 लाख अधिक लोगों ने डाउनलोड कर रखा है, लेकिन जानकारी के अभाव में इसका उपयोग कम हो पा रहा है। 

No comments