जोधपुर रेल मंडल में अब मात्र 23 मिनट में समाधान:
जोधपुर मंडल ने रेल यात्रियों की शिकायतों को पलक झपकते दूर करने में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में रेल मदद पोर्टल पर आई करीब 19 हजार शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा कर दिया गया है, वो भी औसतन सिर्फ 23 मिनट में। यानी कोई भी यात्री परेशान नहीं रहा, उसकी समस्या को फटाफट सुलझा दिया गया। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को तुरंत सेवा मुहैया कराना है।

No comments