Breaking News

शासन सचिव स्कूल शिक्षा ने दिए आवश्यक निर्देश




शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की अध्यक्षता मेें मंगलवार सुबह 10 बजे श्रीगंगानगर जिला कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारियों एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुई। 
इस दौरान शासन सचिव ने जिला रैंकिंग एवं प्रखर 2.0 एवं एफएलएन प्रगति की समीक्षा की तथा राज्य समान परीक्षा, एनएमएमएस परीक्षा, दक्षता आधारित आंकलन की पूर्व तैयारी, शिक्षक एप्प पर शिक्षकों की सहभागिता की प्र्रगति, शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों के संभाग स्तर पर पुन: दस्तावेजों के सत्यापन कमेटी की रिपोर्ट एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों आदि पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

No comments