श्रीगंगानगर स्टेडियम में खेलो इंडिया किट का वितरण
महाराजा गंगा सिंह राजकीय स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया केंद्र (एथलेटिक्स) के प्रशिक्षणार्थी खिलाडिय़ों को मंगलवार को खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खेल किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईएएस सुश्री आदिति यादव रहीं। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ शिक्षा पर भी समान ध्यान देना आवश्यक है। सुश्री यादव ने खिलाडिय़ों से संवाद कर उनके उत्साह की सराहना की।

No comments