Breaking News

गली में कचरा डालने पर विवाद, चाचा-भतीजा पर हमला


सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लालपुरा सिखान में गली में कचरा डालने पर विवाद हो गया। कचरा डालने वाले पक्ष ने चाचा-भतीजा पर हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त दीनदयाल नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरे गांव में रहने वाले दिलबाग सिंह ने कचरे से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली गली में डाल दी। मैंने रोका, तो मेरे साथ गाली गलौच करने लगा। दिलबाग सिंह ने फोन करके अपने बेटे गुरविन्द्र सिंह व अन्य 15-16 लोगों को मौके पर बुला लिया। इन लोगों ने मेरे व मेरे भतीजे दिनेश कुमार के साथ मारपीट की। हमलावरों में गुरविन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह, गुरलाल सिंह, जलन्धर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, पोला सिंह आदी शामिल थे।

No comments