बाइक चोर को तलाश करके पुलिस को बताया, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं
श्रीगंगानगर शहर में बाइक चोर सक्रिय हैं। प्रतिदिन बाइक चोरी हो रही हैं, लेकिन पुलिस का रवैया वही पुराना है। चार दिन पूर्व भाटिया पेट्रोल पम्प के पीछे से चोरी हुई बाइक को मालिक ने खुद ही तलाशा और बरामद भी कर ली। बाइक मालिक ने चोर की पहचान करके कोतवाली पुलिस को जानकारी दी, लेकिन फिर भी पुलिस हरकत में नहीं आई।
पीडि़त संजय आहुजा ने बताया कि 20 नवम्बर को भाटिया पेट्रोल पम्प के पीछे गली से बाइक चोरी की सीसीटीवी फुटेज मिल गई थी। इस सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ सांध्य बॉर्डर टाईम्स को उपलब्ध करवाई थी। एसबीटी न्यूज में बाइक चुराते युवक का फुटेज था। पंजाब के अबोहर तहसील के गांव पंजावा के सरपंच बगीचा सिंह ने बाइक चोरी करने वाले युवक को पहचान लिया।
No comments