फर्जी दस्तावेजों से मोबाइल सिम बेची
श्रीगंगानगर में लोगों के फर्जी दस्तावेजों से मोबाइल सिम जारी करके साइबर ठगों को बेचने का मामला सामने आया है। मटीलीराठान पुलिस ने सड़कों पर छतरी लगा कर सिम बेचने वाले नारंग मोबाइल शॉप के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ऐसा ही एक मामला घड़साना पुलिस थाना में पिछले दिनों दर्ज हुआ था।
पुलिस ने कांस्टेबल राकेश कुमार की ओर से नारंग मोबाइल शॉप के संचालक के खिलाफ अन्य लोगों की आईडी कार्ड व दस्तावेजों के आधार 94 मोबाइल सिमें जारी की। गृह मंत्रालय की जांच पड़ताल मेें यह सिमें साइबर ठगों द्वारा उपयोग करने का मामला पकड़ में आया। गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस मुख्यालय से यह मामला श्रीगंगानगर पहुंचा। पुलिस अब मोबाइल सिमें जारी करने वाले उस विक्रेता की तलाश कर रही है।

No comments