Breaking News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी फुटओवरब्रिज सुविधा


श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही पुन: एक और फुटओवरब्रिज की सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा फुटओवरबिज कार्य पूर्ण करने की तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के नजदीक निर्माणाधीन फुटओवरब्रिज कार्य पूर्ण होने के बाद प्लेट फार्म नम्बर 1 से प्लेटफार्म नम्बर 3 पर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। गत दिनों गुजरात से बड़ी मशीनें लाकर श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर भारी एवं मजबूत पिलर लगाए गए। पूर्व में भी यहां ओवरफुटओवर ब्रिज बना हुआ था, जिसे क्षतिग्रस्त होने के बाद तोड़ दिया गया था। अब फिर से यहां एक और फुटओवरब्रिज बनने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

No comments