Breaking News

डेढ़ करोड़ की शराब बरामदगी : चालक की पहचान, पुलिस छापेमारी में जुटी


हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए की शराब से लदे ट्रक को बरामद करने के बाद चालक की पहचान कर ली है। पुलिस चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
थाना प्रभारी हंसराज लूणा ने बताया कि ट्रेलर से 845 पेटी अंगे्रजी शराब बरामद हुई थी। चालक चकमा देकर फरार हो गया था। यह शराब पंजाब से जोधपुर की तरफ जा रही थी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। ट्रक में शराब की पेटियों को चावल की फक्की के थैलों के नीचे छुपाया हुआ था।

No comments