Breaking News

बांसवाड़ा पुलिस स्कूली बच्चों और पेरेंट्स को कर रही जागरूक

बांसवाड़ा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बांसवाड़ा पुलिस ने सभी थानों में अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहरभर में नाकाबंदी की जा रही है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 
इसके तहत सल्लोपाट में नाकाबंदी के दौरान थानाधिकारी ने बिना हेलमेट वाहन चालकों को रोककर उन्हें सिर की चोटों के गंभीर खतरों और हेलमेट पहनने के लाभों के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना कानूनी अनिवार्यता के साथ-साथ स्वयं की सुरक्षा का सबसे आसान उपाय है। 

No comments