Breaking News

बाइक चोरी की वारदातें जारी


श्रीगंगानगर शहर में बाइक चोरी की वारदातें जारी हैं। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में पब्लिक पार्क के निकट से एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने पुरानी आबादी थर्ड ब्लॉक निवासी भगवानदास बिस्सा की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की जांच हवलदार महेश को सौंपी गई है।

No comments