Breaking News

दौसा में गिवअप अभियान में 938 लोगों को नोटिस

दौसा में खाद्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे 'गिव अपÓ अभियान के तहत जिले में अब तक 4036 परिवारों के 19 हजार 796 सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम स्वेच्छा से हटवा लिया है तथा 938 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अपात्र लोग 31 दिसम्बर तक इस योजना से स्वेच्छा से नाम हटवा सकते हैं।
डीएसओ ने बताया कि 938 परिवारों को अपात्र होने के बावजूद नाम नहीं हटवाने पर कार्यालय से नोटिस जारी किए गए हैं जिनसे वसूली की कार्यवाही की जाएगी। जिले में अब तक कुल एक लाख 10 हजार 148 अपात्र सदस्यों के नाम हटाये गये है। 

No comments