फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन दो लिपिक बर्खास्त किए
अलवर जिला परिषद ने फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाली दो महिला लिपिकों को बर्खास्त कर दिया है। जिला स्थापना समिति की मिनट्स फाइनल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। दो दिन बाद इन दोनों पर रिपोर्ट दर्ज होगी और यही महिलाएं इस फर्जीवाड़े का खुलासा करेंगी कि इनके पास फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र कहां से आए। अब जिला परिषद में हुई लिपिक भर्ती की भी जांच आगे बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि ऐसे 40 केस हो सकते हैं।

No comments