Breaking News

जानवर बेचने के नाम पर ठगी करते 4 आरोपी गिरफ्तार:8 मोबाइल, फर्जी सिम

भरतपुर डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जानवर बेचने के नाम पर ठगी कर रहे थे। आरोपियों से 8 मोबाइल 1 फर्जी सिम, 1 एटीएम कार्ड, पास में खड़ी 1 बाइक जब्त की गई है। आरोपी चोरी और लूट के मोबाइलों में लगी सिमों का प्रयोग कर ठगी करते थे।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी और लूट के मोबाइलों में लगी सिम और फर्जी कागजों से निकाली गई फर्जी सिम के जरिए चोरी के मोबाइलों में फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में जानवर बेचने के विज्ञापन डालते हैं। 

No comments