बच्चों से शादियों में चोरी करवाने वाला गैंग एक्टिव:कोटा के मैरिज गार्डन निशाने पर, दो नाबालिग शेल्टर होम भेजे
शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कोटा शहर में कई जगहों पर मैरिज गार्डन में शादी से संबधित कार्यक्रम हो रहे है। इन्हीं में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए मध्यप्रदेश से बच्चों को कोटा लाया जा रहा है। दो ऐसे ही नाबालिग बच्चों को बाल कल्याण समिति ने शेल्टर होम में भिजवाया है। जिनको चोरी के लिए कोटा लाया गया था। इनमें से एक में तो खुद नानी अपने दोहते को चोरी के लिए लेकर आई थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उद्योगनगर और आरकेपुरम इलाके से दो नाबालिगों को पुलिस ने दस्तयाब किया था।

No comments