शादी वाले घर से दस तोला सोना व 15 तोला चांदी व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जोगीवाला में शादी वाले घर से अज्ञात चोर लाखों रुपयों का सोना-चांदी व नगदी चोरी करके ले गये। इस घर में गुरूवार को दो लड़कियों की शादी थी। चोरी का पता चलने के बाद घर के मुखिया ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 50 वर्षीय भगवान जाट ने रिपोर्ट दी कि 13 नवम्बर को मेरे घर में मेरी दो बेटियों की शादी थी। बीती 12 नवम्बर की रात करीब दो बजे से चार बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में घुस गया। कमरे में रखे 6 सूटकेस चोरी करके मकान की छत पर ले गये।

No comments