Breaking News

सीआरपीएफ कैंप में चोरी का प्रयास, एक आरोपी पकड़ा-दूसरा फरार


सूरतगढ़ के टिब्बा कॉलोनी स्थित सीआरपीएफ 237 बटालियन कैंप में रात के समय चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। कैंप में बनाए गए सरकारी स्टोर्स के ताले तोडऩे की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों को जवान ने रंगे हाथों देख लिया। इनमें से एक पकड़ा गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस पकड़े गये युवक से पूछताछ कर रही है। 
रिपोर्ट के अनुसार 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे हवलदार/जीडी लक्ष्मीचंद ने स्टोर के पास दो संदिग्ध लोगों को देखा। आवाज देने और पीछा करने पर जवान ने एक चोरी के आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी वार्ड 31, आरसीपी बस्ती, सूरतगढ़ के रूप में हुई। दूसरा आरोपी पेड़ों और झाडिय़ों का सहारा लेकर मौके से भाग गया। 

No comments