आईएएस डॉ. मनीष बंसल ने लिखी अपने डिप्रेशन के दिनों की कहानी-माय डिप्रेशन डायरीज
श्रीगंगानगर से नाता रखने वाले आईएएस डॉ. मनीष बंसल की पुस्तक का विमोचन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने किया, उसके बाद गुरुवार शाम अहमदाबाद में नैशनल बुक ट्रस्ट के अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में ट्रस्ट की निवेदिता की उपस्थिति में समारोह हुआ। गुजरात कॉडर के डॉ. बंसल अभी भावनगर के जिला कलक्टर हैं। माई डिप्रेशन डायरीज नाम की इस पुस्तक में डॉ. मनीष ने अपनी सक्सेस स्टोरी को लिखा है कि कैसे वे कॉलेज के समय और उसके बाद उच्च स्तर के डिप्रेशन के शिकार हुए और कैसे अपनी स्पिरिचुअल यात्रा के माध्यम से डिप्रेशन के मूल तक पहुंचे।
उन्होंने पुस्तक में अपनी जीवन यात्रा के उतार-चढ़ाव का जिक्र किया है। बेबाकी से लिखें शब्दों में जहाँ एमबीबीएस की वजह से विज्ञान का अंश भी झलकता है वहीं अपनी आध्यात्मिक खोज के कारण पुस्तक में ईश्वर भी झलकता है।

No comments