लाइसेंसी ठेकेदार अपने ही घर में चला रहा था नकली शराब की फैक्ट्री
बीकानेर व श्रीगंगानगर आबकारी विभाग की टीम की ओर से गांव फतूही में स्थित एक मकान में मिलावटी अंगे्रजी शराब की फैक्ट्री चलाने वाला मुकेश भांभू पुत्र मनीराम जाट लाइसेंसी शराब ठेकेदार है। वह गोल बाजार के केदार चौक पर चौधरी वाइंस के नाम से शराब ठेका संचालित करता है। आशंका है कि अपने घर पर तैयारी मिलावटी अंग्रे्रजी शराब को शराब ठेका व अन्य पार्टियों में सप्लाई किया जाता होगा।
आबकारी विभाग के प्रहराधिकारी बनवारी सैनी की ओर से आबकारी सिटी थाना में मुकेश भांभू निवासी फतूही के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments