'बालकों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए'
श्रीगंगानगर में पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक में बाल दिवस के अवसर पर विधिकी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसलर अमनदीप चलाना एवं एडीआर रोहिताश यादव, शिक्षा विभाग के एसीबीईओ सुनील दमड़ी तथा प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। एडीआर श्री यादव ने विधिक जागरुकता पर बालिकाओं तथा स्टाफ का प्रबोधन किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बालक तथा सामान्य नागरिक नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। बालकों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

No comments