Breaking News

दो तोला सोना, दस तोला चांदी, ना प्री-वेडिंग, ना डीजे, इस समाज ने की बड़ी पहल

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बाड़मेर जिले के जांगिड़ समाज ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सभी सामाजिक आयोजनों में सादगी अपनाने का निर्णय लिया है। 
महापंचायत में निम्न प्रमुख निर्णय लिए गए, जो समाज से जुड़े लोगों के लिए मान्य होंगे। शादी-सगाई में सोने का अधिकतम 2 तोला और चांदी का 10 तोला तक उपयोग। सभी सामाजिक कार्यक्रमों में नशे पर पूर्ण प्रतिबंध। प्री-वेडिंग समारोह और डीजे पर पूरी तरह रोक । महंगे निमंत्रण पत्र और कपड़ों के लेन.देन पर रोक। मृत्युभोज और वैकुंठ यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध। 

No comments