Breaking News

पुजारी के बेटे ने खुद को मंदिर में किया बंद:पिता को हटाने से था नाराज

अजमेर के हरिभाऊ नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से पुजारी को हटाने से नाराज बेटे ने खुद को मंदिर में बंद कर लिया। कॉलोनी के लोग मंदिर में इक_ा हुए और हंगामा हो गया।
सूचना पर हरिभाऊ नगर थाना प्रभारी महावीर शर्मा और तहसीलदार ओमलखावत मौके पर पहुंच गए। मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में समिति के बीच वार्ता हुई। वार्ता में 26 नवंबर को समिति सदस्यों और पुजारी के साथ बैठकर मामले में निर्णय लेने का प्रस्ताव रखा गया। 

No comments