Breaking News

एसएआर में 353 बीएलओ ने 100 प्रतिशत फार्म भरकर डिजिटलाइज्ड किए

राजस्थान में चल रहे एसएआर के तहत बीएलओ घर घर जाकर वोटर्स से फार्म भरवा रहे हैं। अब तक 353 बीएलओ ने तय समय से पहले ही अपने बूथ के 100 फीसदी वोटर्स से गणना फार्म भरवाकर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। एसएआर के शत प्रतिशत गणना फार्म भरवाने वालों में बाड़मेर के सबसे ज्यादा 51 बीएलओ हैं। इसके बाद ब्यावर के 22, बालोतरा और जयपुर के 19-19 और धौलपुर के 18 बीएलओ ने शत प्रतिशत काम पूरा किया है।

No comments