Breaking News

बैलाण के निवास पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत


भाजपा नेत्री और अनूपगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलाण के स्थानीय हनुमानगढ़ रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि निवास पर गुरुवार शाम को राजस्थान सरकार के केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का स्वागत किया गया। शेखावत गुरुवार सुबह डूंगरसिंह पुरा ग्राम स्थापना महोत्सव समिति के तत्वावधान में डूंगरसिंहपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए श्रीगंगानगर पहुंचे थे। इस अवसर पर सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह पीटी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ व महेन्द्र सिंह सोढी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट व माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत किया।

No comments