शेखावत ने किया तपोवन नशा मुक्ति केंद्र का अवलोकन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने एक दिवसीय श्री गंगानगर दौरे में तपोवन ट्रस्ट की ओर से संचालित बौद्धिक दिव्यांगों के लिए संचालित तपोवन मनिविकास विद्यालय एवं तपोवन नशा मुक्ति केंद्र का अवलोकन किया। विद्यालय में दिव्यांग बच्चों ने मंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने ट्रस्ट की सभी गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष सुमेर बोरड़ ने स्कूल की जानकारी दी। शेखावत ने बच्चों के बीच में बैठकर उनकी हौसला अफजाई की।

No comments