रोडवेज के सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर को मुख्य प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन विभाग कार्यालय के समक्ष राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सेवारत एवं सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों ने ओपीएस बचाओ संयुक्त मंच के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ, राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन रोडवेज वक्र्स यूनियन (सीटू), गंगानगर आगार शाखा अध्यक्ष (एटक) मनोज सुथार, रोडवेज मजदूर कांग्रेस, रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन एवं रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति के संयुक्त मंच द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

No comments