जयपुर जेल से आरोपी को लाकर 18 तोला गहने बरामद किए
सूरतगढ़ सिटी थाना पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व हुए सूने मकान की चोरी का खुलासा करते हुए लाखों रुपए के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में जयपुर जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की, जिसमें चोरी का राज खुल गया।
थानाधिकारी दिनेश सारण ने मीडिया को बताया कि 26 सितंबर को बीकानेर निवासी एवं मूल रूप से सूरतगढ़ वार्ड नंबर 22 निवासी राजाराम स्वामी के मकान में चोरी की वारदात हुई थी। वे घर लौटे तो ताले टूटे मिले और करीब 21-22 तोला सोने-चांदी के गहने गायब थे। पीडि़त ने 28 सितंबर को सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया, जिसकी जांच एएसआई रणवीर सिंह को सौंपी गई।

No comments