Breaking News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी महाजन ने दिए आवश्यक निर्देश


मतदाता सूचियों की शुद्धता एवं अद्यतन के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधित बैठक मंगलवार को वीडियो कॉन्फे्रंस के जरिए श्रीगंगानगर जिला कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने अधिकारियों को एसआईआर संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत परिगणना प्रपत्र वितरित एवं संगहित करने के कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही उन्होंने अब तक जिले में किए गए एसआईआर कार्य की समीक्षा की।

No comments