जमीनी विवाद को लेकर हमला
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर दिया गया। घायल हो सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घायल मोहनलाल नायक ने पर्चा बयान में बताया कि हमारा बड़े ताऊ के बेटे, पोते से कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। गत 5 नवम्बर को मैं बाइक पर नये घर से पुराने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में भीमराज, अमनदीप, संदीप ने लाठी से हमला कर दिया। मैं बाइक से नीचे गिर गया। आरोपी मुझे पकड़ कर घर के अंदर ले गये और बंधक बना लिया।

No comments