Breaking News

बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा

बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात बनने की संभावना जताई जा रही है। यह कब और कहां लैंडफॉल करेगा, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि अनुमान है कि यह उत्तरी आंध्रप्रदेश से लेकर म्यांमार के बीच कहीं तट से टकरा सकता है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मलक्का जलडमरूमध्य और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना स्पष्ट चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इससे जुड़ा परिसंचरण तंत्र समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।

No comments